फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान में महिला की गला दबाकर हत्या

सहसवान में महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 14 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सहसवान में महिला की गला दबाकर हत्या
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सहसवान (बदायूं)। रंजिशन घर में घुसकर चार लोगों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले महिला से जमकर मारपीट की गई जिसकी चोटों की पुष्टि पोस्टमार्टम में भी हुई है। परिवारीजनों ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा में हुई। आरिफ पुत्र फिरासत का कहना है कि उनकी भाभी नाजिमा (43) पत्नी सिफारश अपने घर में सो रही थीं। उनके बच्चे भी आसपास चारपाइयों पर सोए हुए थे। रात में गांव के ही चार लोग घर मेें घुस आए और नाजमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की। आहट सुनकर महिला की पुत्री जैनब और उजमा जाग गईं। उन्होंने आरोपियों को गला दबाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। देवर आरिफ ने गांव के ही अतहर मुहम्मद, जफर मुहम्मद, सजद मुहम्मद और शबे आलम को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और सीओ नासिर इरफान ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

------
महीने भर से थी तनातनी, पति और बेटा हैं जेल में
नाजिमा की हत्या से पहले ही परिवारों में रंजिश चल रही है। मृतका के परिवारीजनों ने बताया कि करीब एक माह पहले नाजिमा के घरवालों और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में आरोपी पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाजिमा के पति सिफारश और पुत्र तारिफ को जेल भेज दिया। वह अभी तक जेल में हैं। बताया कि सोमवार शाम नाजिमा की बकरी आरोपियों के घर में चली गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर झगड़ा हुआ था। उस वक्त आरोपियों ने महिला से मारपीट की थी। तब मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाकर मामला रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि रंजिश मानकर आरोपी रात में फिर से उसके घर में घुस गए और महिला की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि के साथ ही गले और शरीर पर कई जगह चोटों और खरोंच के निशान मिले हैं। लगता है कि महिला ने जान बचाने को काफी संघर्ष किया होगा पर आरोपियों ने उसकी जान ले ही ली। बता दें कि नाजिमा के आठ बच्चे हैैं। सबसे बडा पुत्र तारिफ 22 साल का है। इसके बाद पुत्री नगमा, उजमा, जैनब, भोली और पुत्र राहत, गुडडू और छोटू हैं। सबसे छोटा पुत्र करीब दो वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed