फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिविल लाइन बना बिजली थाना, तीन दिन में सौ मुकदमे

सिविल लाइन बना बिजली थाना, तीन दिन में सौ मुकदमे

Fri, 03 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन बना बिजली थाना, तीन दिन में सौ मुकदमे
Crime
बदायूं। शासन स्तर पर बिजली चोरी के मुकदमें दर्ज करने की केंद्रीयकृत व्यवस्था करते हुए जिले के सिविल लाइंस थाने को बिजली थाना घोषित किया गया है। एक नवंबर से जिले भर के बिजली चोरी के सारे केस यहां दर्ज होने लगे हैं। तीन दिन में सौ से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इनकी लिखापढ़ी करते हुए मुंशियों के हाथ दर्द करने लगे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों का दर्द था कि थानों में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती हैं। इसके लिए संबंधित जेई को थानेदारों के नखरे झेलने पड़ते हैं। कई-कई दिन वह थानों में चक्कर लगाते हैं। प्रदेश भर की इस समस्या का समाधान डीजीपी ने हाल ही में जारी किए आदेश से कर दिया है। उन्होंने हर जिले में एक थाने को बिजली थाना घोषित करने के निर्देश दिए। निर्देश था कि सारे जिले के बिजली चोरी के मुकदमे एक थाने में दर्ज हों और इनकी विवेचना क्राइम ब्रांच के एक अधिकृत निरीक्षक से कराई जाए। इस कड़ी में बदायूं जिले के ऐसे केस दर्ज करने के लिए सिविल लाइंस को बिजली थाना घोषित किया गया है। एक नवंबर को 35, दो को 50 मुकदमे यहां दर्ज हुए थे। इसी कड़ी में तीन नवंबर को देर शाम तक 20 केस दर्ज हो चुके थे। करीब 25 तहरीर तैयार पड़ी थीं जिन पर मुकदमे लिखे जाने थे। केस दर्ज करने वाले बता रहे थे कि टाइपिंग करते करते उनके हाथ दुख गए हैं, पर काम खत्म नहीं होने में आ रहा। वह लोग लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
इकलौते विवेचक की आएगी मुसीबत
थाने में सिर्फ केस दर्ज करने का काम होना है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रघुराज सिंह को इन मामलों की विवेचना करनी है। ऐसे में जब थाने का स्टाफ परेशान है तो इंस्पेक्टर को तो बहुत लिखापढ़ी करनी होगी। अब तक के हरेक मुकदमे की जांच का एक पर्चा भी काटा तो सौ पर्चे उन्हें काटने होंगे। ऐसे में उनकी टेंशन भी बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकता से बिजली चोरी के केस दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल तो हमने अपने स्टाफ को बिजली चोरी के मामले दर्ज करने में लगा रखा है। जरूरत पर अतिरिक्त मुंशी भी लगा रहे हैं। थाने के बाकी काम भी प्रभावित हुए हैं।
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed