{"_id":"59c9d7b24f1c1bcb538b4705","slug":"191506400178-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लिखाई जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लिखाई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर। सोमवार को इस्लामनगर थाने में दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद रपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में इस्लाम नगर के ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव के नाम भी शामिल हैं।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौजुद्दीनगर का रहने वाले श्रीकेश के मुताबिक सोमवार सुबह वह अपने चाचा भूरे के साथ खेत पर जा रहे थे। आरोप है रास्ते में उन्हीं के गांव के यशवीर, मनवीर, अजयवीर और महिपाल मिल गए। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। तभी श्रीकेश और भूरे की पिटाई कर दी। विरोध करने पर यशवीर और उसके साथियों ने श्रीकेश पर फायर झोंक दिया। गोली श्रीकेश की नाक को छूती हुई निकल गई। श्रीकेश ने जिला अस्पताल जाकर इलाज कराया। श्रीकेश की तहरीर पर इस्लामनगर थाने में ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, प्रधान वीरेंद्र यादव, यशवीर, मनवीर, अजयवीर सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं दूसरे पक्ष के यशवीर ने भी इस्लामनगर थाने में ही जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें श्रीकेश, विजेंद्र, भूरे सिंह और आसाराम को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।