{"_id":"59b582c64f1c1bf67f8b5afe","slug":"191505067718-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसओ को चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसओ को चेतावनी
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10 बीडीएन-19
गुंडा, गैंग और माफियाओं के रजिस्टर में मिली खामियां
-एसपी के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसओ को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां। रविवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने थाने का औचक निरीक्षण करते हुए बैरक, ऑफिस में सफाई व्यवस्था और रिकॉर्ड चेक किए। एसओ को थाने में आने वाले फरियादों के साथ शालीनता के साथ पेश आने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपीसिटी कमल किशोर ने कार्यालयों में रखी फाइल, रजिस्टर चेक किए। गुंडा, गैंग और माफियाओं के रजिस्टर में खामियां मिलने पर एसओ हरिभान सिंह को चेतावनी जारी करते हुए सात दिन में रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसओ को थाना परिसर में नए शौचालय निर्माण कराने को कहा गया। निरीक्षण के बाद एसपी सिटी ने स्टाफ के साथ मीटिंग कर अवैध शराब का करोबार, पशु तस्करी करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लंबित विवेचानओं का निस्तारण करने को कहा। इस दौरान दौरान एसओ हरिभान सिंह राठौर, एसआई ललित शर्मा, एचसीपी दयाराम वर्मा, पुष्पेंद्र, कपिल, हरीश, अलका शर्मा, पवन, सोनू, शिव सिंह, अनिल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।