फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक और घर में जेवरात समेत 50 हजार की चोरी

एक और घर में जेवरात समेत 50 हजार की चोरी

Fri, 29 Mar 2019 06:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
एक और घर में जेवरात समेत 50 हजार की चोरी
एक और घर में जेवरात समेत 50 हजार की चोरी
विज्ञापन

उझानी। चोरों ने कृष्णा कॉलोनी में एक और घर को निशाना बना लिया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर जेवरात समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान समेट ले गए।

चोरी की घटना गुरुवार शाम की है। कृष्णा कॉलोनी निवासी मनोज सक्सेना की पत्नी प्रिया दोपहर में घर के दरवाजे पर ताला डालकर रिश्तेदारी में चली गई थीं। शाम को उसके पति घर लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो एलईडी, छह हजार रुपये नकद और संदूक में रखे जेवरात गायब थे। भनक लगते ही देर रात ही प्रिया भी घर लौट आईं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहकीकात के बाद परिवार के एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। बता दें कि गुरुवार को कांशीराम कॉलोनी में महिला के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed