{"_id":"5c9125debdec22141c6e62c2","slug":"181553016286-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। थाना पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो तस्कर चार गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। झझरऊ मोड़ पर दो तस्कर पशुओं को ले जाते दिखे। उसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। उनमें से एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने चार पशुओं को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ककराला निवासी मोहम्मद गौस बताया। उससे एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं, जबकि फरार हुए परवेज निवासी पटिया ककराला को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोहम्मद गौस को जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।