फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महाराज नगर में चोरों ने अधिवक्ता का घर खंगाला

महाराज नगर में चोरों ने अधिवक्ता का घर खंगाला

Tue, 29 Jan 2019 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
महाराज नगर में चोरों ने अधिवक्ता का घर खंगाला
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुके चोरों ने रविवार रात एक अधिवक्ता के घर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। अधिवक्ता ने घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाराज नगर ढाक वाली ज्यारत निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार कश्यप मूल रूप से कादरचौक के गांव गनियाई निवासी हैं। रविवार दोपहर मनीष अपने गांव चले गए थे। घर पर उनका भाई नवनीत, बहन गीता और प्रीती थे, जो रविवार रात एक कमरे में सो रहे थे। रात किसी समय चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए और उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ लिया। उसके बाद अलमारी में रखी 10 हजार की नगदी, सोने का हार, चेन, चूड़ी, अंगूठी, पाजेब आदि समेत करीब दो लाख का सामान चोरी करके ले गए। परिवार वाले सोमवार सुबह सोकर उठे तभी मेन गेट खुला देखकर दंग रह गए। पूरे कमरे में अलमारी का सामान फैला पड़ा था। नवनीत ने तुरंत मनीष को सूचना दी, जिस पर वह गांव से मकान पर पहुंच गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मनीष ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed