फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान उड़ा ले गए चोर

मकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान उड़ा ले गए चोर

Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान उड़ा ले गए चोर
मकान का ताला तोड़कर 50 हजार का सामान उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन

उझानी। मोहल्ला अहीरटोला निवासी कमल शर्मा के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान निकाल ले गए। गृहस्वामी को इसकी भनक लगी तो पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

चोरी की घटना सोमवार रात की है। कमल शर्मा ने अपने घर का हाल ही में निर्माण कार्य पूरा कराया था। गृहप्रवेश के बाद घरेलू सामान भी नये घर में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन कमल जिस मकान में रहते हैं, रात में वह परिजनों के साथ उसी मकान में चले गए। सुबह लौटे तो नये मकान का ताला टूटा मिला। कमल ने बताया कि चोरों ने अलमारी से सोने की चेन, 15 सौ रुपए नकद और घरेलू सामान निकाल लिया। गृहस्वामी की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन छानबीन के दौरान चोरों का कोई क्लू नहीं मिल पाया। गृहस्वामी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed