{"_id":"5bead1a5bdec22693f5f6bce","slug":"181542115749-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल के नजदीकी व्यक्ति ने की थी बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल के नजदीकी व्यक्ति ने की थी बच्ची की हत्या
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
जिसका शक था वही सच साबित हुआ। चार वर्षीय बच्ची की हत्या एक ऐसे व्यक्ति ने की थी जिसका मृतका की ननिहाल में आना जाना था। उसके बच्ची की मां और नानी से निकटतम संबंध थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करने के साथ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को ननिहाल में कुछ ऐसा करते देख लिया था, जिससे उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया गया। पुलिस एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर देगी।
चार साल की बच्ची संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी। वह पांच नवंबर को मां और छोटे भाई के साथ अपनी ननिहाल बिल्सी इलाके के एक गांव में आई थी। अगले दिन छह नवंबर को बच्ची घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। नौ नंबवर को मामा की ओर से बिल्सी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दस नवंबर को बाजरे के खेत में बच्ची की सड़ी गली लाश मिली थी। उसे गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो घटना से जुड़े कई पहलू सामने आए। पुलिस के मुताबिक बच्ची को जाते समय किसी ने देखा नहीं था। बच्ची दोपहर को नहीं, बल्कि देर शाम लापता हुई थी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि बच्ची की हत्या करने वाले का उसकी ननिहाल में आना-जाना था। उसके बच्ची की मां और नानी से संबंध थे। पुलिस के मुताबिक घर आने जाने के दौरान बच्ची ने कुछ ऐसा देख लिया था, जिसका आरोपी को खुलने का डर था। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने घटना से जुड़ी कुछ बातें कबूल की हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में खुलासा नहीं किया है। पुलिस उससे कुछ और सुराग लगाने में जुटी हुई है।
----------
दुष्कर्म नहीं डर से हुई बच्ची की हत्या
-शव मिलने के दौरान पुलिस तो क्या सभी लोग यही आशंका जता रहे थे कि बच्ची के साथ जरूर कुछ गलत हुआ होगा। क्योंकि बच्ची का शव निर्वस्त्र मिला था। गले में उसकी सलवार कसी मिली थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। इससे पुलिस को यकीन हो गया था कि बच्ची की हत्या की वजह दुष्कर्म नहीं कुछ और है। यह भी था कि बच्ची ननिहाल आई थी, जहां कोई रंजिश या जमीन, रुपये पैसे का कोई मामला नहीं था। फिर वही कारण निकला हत्यारे को डर सता रहा था। इससे उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन
----------
परिवार के दो लोग जानते थे कैसे लापता हुई बच्ची
- पुलिस सूत्रों की मानें तो परिवार से जुड़े दो लोगों जानते थे कि बच्ची कैसे लापता हुई और कहां गई? उन्हें यह भी पता था कि बच्ची की हत्या बाजरे के खेत में की गई है, लेकिन किसी वजह से दोनों मुंह खोलने से बचते रहे। पुलिस का नजरिया सटीक निकला और छानबीन के दौरान आरोपी तक पहुंच गई।
---------
हां एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है, उससे कुछ जानकारियां हासिल की जा रही हैं। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। बस एक-दो दिन में इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
- ललित मोहन, इंस्पेक्टर बिल्सी