{"_id":"5bbbc6fa867a55284026f839","slug":"181539032826-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वियोग में फंदे पर झूला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी वियोग में फंदे पर झूला युवक
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। मायके से पत्नी के नहीं आने पर एक युवक ने वियोग में फंदे पर झूलकर जान दे दी। वहीं परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को नीचे उतार लिया और गांव के ही श्मशान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी करीब 20 वर्षीय शिवकुमार पुत्र ओमप्रकाश की शादी करीब आठ माह पूर्व अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी मीरा के साथ हुई थी। करीब तीन माह पूर्व शिव कुमार की पत्नी अपने मायके चली गई। तभी से वह अपने मायके में ही थी। पांच-छह दिन पूर्व शिवकुमार पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल गया था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बहनोई के घर थी। शिव कुमार ने उससे घर चलने को कहा था। इस पर उसकी पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध शिव कुमार लौट आया। रविवार रात वह शराब पीकर आया और अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले सुबह उठे तो उन्होंने युवक का शव फंदे पर लटकता देखा। परिवार वालों ने इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने सुबह करीब दस बजे गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके ससुराल वाले देर शाम आए थे। वह अपनी बेटी का सामान भरकर ले गए।