फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गैंग रेप के मुजरिम सिपाहियों को कड़ी सजा होने से खुश हैं गांव वाले

गैंग रेप के मुजरिम सिपाहियों को कड़ी सजा होने से खुश हैं गांव वाले

Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गैंग रेप के मुजरिम सिपाहियों को कड़ी सजा होने से खुश हैं गांव वाले
ग्रामीण बोले-जैसी करनी, वैसी भरनी
विज्ञापन

गैंग रेप के मुजरिम सिपाहियों को कड़ी सजा होने से खुश हैं गांव वाले
वीरपाल व अवनीश ने पुलिस की छवि को कर दिया दागदार
अमर उजाला ब्यूरे
बदायूं।
मूूसाझाग थाने में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुजरिम दो सिपाहियों को कोर्ट से 25-25 साल कैद की सजा सुनाई गई। कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित लड़की का परिवार और गांव वाले खासे खुश हैं। बातचीत करने पर गांव वाले बोले- जैसी करनी, वैसी भरनी। इन सिपाहियों ने पुलिस महकमे के दामन को दागदार कर दिया।
थाना मूसाझाग की बहुचर्चित यह घटना 31 दिसंबर 2014 को घटी थी। जब क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शौच को जा रही थी तभी थाने में तैनात सिपाही वीरपाल सिंह यादव और अवनीश यादव ने किशोरी को पकड़ लिया। थाने परिसर स्थित आवास में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाने में सामूहिक रेप की घटना ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी थी। हालांकि पुलिस ने सिपाहियों को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन पीड़ित पक्ष के साथ ही बाकी जनता के कड़े विरोध के चलते पुलिस महकमे को सिपाहियों पर कार्रवाई करनी पड़ी। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई। बाद में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को इस बहुचर्चित घटना पर स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट देवराज प्रसाद सिंह ने सिपाही वीरपाल सिंह यादव और अवनीश यादव को 25-25 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई। दोनों पर 45-45 हजार का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट के फैसले की खबर भी पूरे क्षेत्र में खासकर मूसाझाग इलाके में हवा के साथ फैल गई। गुरुवार को इसी घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थाने के सामने ही लोग पढ़ रहे थे अखबार
बदायूं। पहले पुलिस का खौफ होता था,लेकिन जब से पुलिस का जनता से विश्वास कम हुआ है तब से जनता भी पुलिस से अब डरती नहीं है। जनता जानती है कि कानून सबको बराबर है। कुछ ऐसा ही आज देखने को मिला। जब कई लोग सुबह थाने के सामने ही अखबार पढ़ रहे थे। जुबान पर यही था कि हुआ सही। इस मामले में तो ऐसा ही होना चाहिए था।

----
परिजन बोले-फैसले से हैं खुश, जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे
मूसाझाग। पीड़ित किशोरी के परिजन कोर्ट के फैसले से खुश हैं। साथ ही गांव के लोग भी खुश थे। परिजनों का कहना था कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा था। सो जल्द ही फैसला भी आ गया। बोले-यदि मुजरिम सिपाही इस फैसले के खिलाफ आगे जाते हैं तो वेे भी पीछे नहीं रहेंगे। जरूरत पड़ेगी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed