{"_id":"59bf4ca24f1c1bb1688b5596","slug":"181505709218-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस, रोड पर दिन भर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस, रोड पर दिन भर दौड़ती रही पुलिस
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज। थाना हजरतपुर इलाके में शनिवार को दंपति को घायल कर हुई लूट की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पुलिस रविवार को दिन भर रोड पर दौड़ती रही। क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल है।
बता दें कि शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने ससुराल जा रहे बाइक सवार गांव जमालपुर थाना हजरतपुर निवासी गुड्डू और उसकी पत्नी को लूट लिया था। बदमाशों ने गुड्डू के सिर पर नल का हत्था मार दिया था। बताते हैं कि बदमाशों ने घटना स्थल के पास स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप का हत्था निकाला था। उसी से गुड्डू पर हमला किया था। सरेशाम लूट की वारदात होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के खुलासे को कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी घटना के बारे में कोई ठोस क्लू हाथ नहीं लगा है फिर भी पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद से रोड पर लोगों की आवाजाही कम रही, लेकिन पुलिस दौड़ती रही। लोगों में भारी दहशत है।