{"_id":"59ad92444f1c1b05278b536b","slug":"181504547396-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुसगंवा में युवक कुएं दबा,दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुसगंवा में युवक कुएं दबा,दम तोड़ा
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पुसगंवा में आज सोमवार की सुबह एक युवक एक कुंए से ईंटों को निकाल रहा था। तभी ऊपर से मिट्टी का मलबा गिर जाने से वह दब गया। जिसको करीब एक घंटे बाद निकालने के बाद परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तहसीलदार बालकराम यादव ने बताया कि गांव के मदनपाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र चिमन लाल उर्फ सुमित आज अपने कुएं से कुछ ईंटों को निकालने के लिए नीचे उतरा। तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का मलबा उस पर गिर गया। जिससे वह उसमें दब गया। किसी तरह इसकी सूचना लोगों को हुई तो उन्होने उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे बाद लोग उसे मलबे से निकाल पाएं। आनन-फानन में लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित की मौत के बाद परिवार में कोहराम सा मच गया है। तहसीलदार ने बताया मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने के लिए आवेदन कराया जाएगा। ताकि गरीब को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।