{"_id":"595f8f714f1c1be2398b471c","slug":"181499434865-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-मैजिक वाहन की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम-मैजिक वाहन की टक्कर में एक की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर विजय नगला गांव के पास शुक्रवार सुबह मैजिक वाहन और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इनको वहीं से गंभीर हालत में बरेली भेज दिया गया। दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मैजिक वाहन और डीसीएम की अमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भूड़ मंडोली निवासी कल्लू पुत्र सिपट्टर की मौके पर मौत हो गई। मैजिक वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के एक रूट पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बिनावर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से भिजवाया। दोनों वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद कल्लू का शव उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। वह शव अपने साथ ले गए।
-----
बिल्सी रोड पर टेंपो पलटने से पांच लोग घायल
बदायूं। बिल्सी रोड पर गांव वसंतनगर के पास टेंपो पलटने से हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर एक टेंपो सवारियां लेकर बिल्सी की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव वसंत नगर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बहेड़ी निवासी रुकुमपाल, महेश, जजपुरा के राकेश और जिरौलिया के पंकज, प्रमोद कुमार घायल हो गए। रुकुमपाल, प्रमोद और पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।