फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस को सूचित किए बिना महिला को बरेली ले गए परिजन

पुलिस को सूचित किए बिना महिला को बरेली ले गए परिजन

Wed, 13 Feb 2019 06:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को सूचित किए बिना महिला को बरेली ले गए परिजन
बदायूं। युवक के साथ ट्रेन के आगे कूदने वाली महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसके परिवार वाले देर रात जिला अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना महिला को अपने साथ बरेली ले गए। वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय राजन पुत्र रामपाल बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम का निवासी था। वह सोमवार सुबह मंदिर जाने के बहाने घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर राजन दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक महिला के साथ ट्रेन के आगे कूद गया था। इसमें राजन की मौत हो गई थी, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजकर दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी थी। युवक के परिवार वाले मंगलवार शाम को बदायूं पहुंच गए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सुबह शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। इधर, महिला हादसे के बाद से अकेली अस्पताल में भर्ती रही। उसके मायके वाले रात में अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अस्पताल वालों को बताया। वह महिला को रात में ही अपने साथ बरेली ले गए। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed