फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस से गिरे युवक की मौत

रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस से गिरे युवक की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस से गिरे युवक की मौत
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

वितरोई स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के हुआ हादसा
पीलीभीत का निवासी निकला मृतक मेराज अली


अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। मुंबई से चलकर रामनगर जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस से युवक गिर गया था। वह सुबह करीब आठ बजे तक ट्रैक के पास ही पड़ा तड़पता रहा। ग्रामीणों ने उसे देखकर एंबुलेंस को बुला लिया। एंबुलेंस पहुंचती उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान पीलीभीत के मेराज अली के रूप में हुई है। घरवाले पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को अपने साथ ले गए। हादसा शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वितरोई स्टेशन के पास हुई। पीलीभीत में मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी मोहर्रम अली का 21 वर्षीय पुत्र मेराज अली मुंबई में एक होटल पर नौकरी करता था। वह दो महीना पहले ही मुंबई गया था। साथ में उसका दोस्त भी था। ईद के मद्देनजर वह अपने दोस्त के साथ घर लौटने के लिए रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस से चला। तड़के वह दरवाजे के पास खड़ा था। उसी दौरान वह गिर पड़ा। दोस्त ने चीख सुनकर वितरोई स्टेशन पर ट्रेन में चेन पुलिंग भी की। ट्रेन रुकते ही पुलिसकर्मियों को देख वह घबरा गया। बदायूं स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उसने जीआरपी को घटनाक्रम से अवगत कराया।

उधर मेराज को सुबह में ग्रामीणों ने तड़पते देखा। उन्होंने एंबुलेंस भी बुला ली। एंबुलेंस उसे लेकर आगे बढ़ी तो वह खराब हो गई। दूसरी दूसरी एंबुलेंस पहुंचती उससे पहले ही मेराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed