{"_id":"5ab1207d4f1c1b2b618b48e3","slug":"171521557629-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पशु व्यापारी बेहोशी हालत में पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता पशु व्यापारी बेहोशी हालत में पड़ा मिला
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-29
लापता पशु व्यापारी बेहोशी
की हालत में पड़ा मिला
दो दिन पहले हुआ था लापता, परिजनों ने लिखाई थी अपहरण की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
दो दिन पहले गायब हुआ पशु व्यापारी मंगलवार सुबह अलापुर इलाके में मंसा नगला और उसावां के बीच ईंट भट्ठे के नजदीक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। व्यापारी के गायब होने से बेसुध मिलने तक के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि इससे पहले परिवार वाले व्यापारी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा चुके थे।
अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढका निवासी शैलेंद्र (35) पुत्र चंद्रपाल मवेशियों की खरीद फरोक्त करता है। रविवार की शाम करीब तीन बजे शैलेंद्र दलेल नगर जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह लौटा तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। परिवार वाले व्यापारी को तलाश करते हुए दलेलनगर पहुंचे, लेकिन व्यापारी वहां भी नहीं मिला। वहां पता चला कि व्यापारी गांव आए थे, परंतु उसी समय रिजोला चले गए। रिजोला के बाद कहां गायब हो गए। परिजनों को पता नहीं चल सका। सोमवार की शाम परिवार वाले थाने पहुंचे और उन्होंने व्यापारी का अपहरण बताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं थाना पुलिस ने देर रात व्यापारी के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके एक रिश्तेदार मंसा नगला और उसावां के बीच स्थित भट्ठे के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने शैलेंद्र को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके बाद उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस और परिवार वाले पहुंच गए। फिर व्यापारी को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि अभी व्यापारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
--
पशु व्यापारी के अपहरण की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टतया यह मामला झूठा लग रहा है। गांव में पूछताछ पर पता चला है कि इस पर कुछ लोगों के रुपये आ रहे थे। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
- आरपी सिंह, एसओ अलापुर