{"_id":"5a5e00734f1c1b8e268b4b09","slug":"171516109939-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई में युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष को पीटा
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में युवा वाहिनी
नगर अध्यक्ष को पीटा
छात्रों के गुट भिड़े तो पुलिस दो को पकड़ लाई, रिपोर्ट
दो दिन से छात्रा से बातचीत को लेकर चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
आईटीआई परिसर में छात्रा से बातचीत के बाद से शुरू हुए विवाद में मंगलवार को एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र को पीट दिया। पीड़ित वजीरगंज हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष था। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो सिविल लाइंस पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया, जबकि कई छात्र मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आंवला रोड स्थित आईटीआई में झगड़े की शुरुआत सोमवार को उस वक्त हुई जब वजीरगंज की हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष आकाश कुमार ने छात्र इमरान को एक लड़की से बातचीत करने पर टोका। छात्र ने लड़की को अपनी बहन बताया। बताते हैं कि इसके बाद आकाश के साथियों ने इमरान से अभद्रता कर दी। आरोप है कि मंगलवार को इमरान अपने परिवार के लोगों और कुछ साथियों के संग कॉलेज परिसर में पहुंच गया। उसने साथियों की मदद से आकाश को कालेज में पीट दिया। इस पर बवाल होने की आशंका की सूचना पर दूसरे छात्रों ने यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 के साथ ही थाना सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने आननफानन में दबिश देकर इमरान व उसके साथी को पकड़ लिया। आकाश के साथ घटना की जानकारी मिलते ही युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष कौशल शास्त्री मौके पर पहुंचे। उनके साथ कई और पदाधिकारी भी थाने आए और दो लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द कह रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में बंद छात्र ने बताया कि आईटीआई में उसकी रिश्ते की बहन भी पढ़ती है। वह सोमवार को अपनी बहन से बात कर रहा था, इसी दौरान दूसरे गुट के छात्रों ने जबरन उसे परेशान किया। उस समय दूसरे गुटों के छात्रों ने उससे मारपीट की थी। मंगलवार को उसने दूसरे गुट के छात्र को साथियों की मदद से पीट दिया।
00000000
वर्जन
पीएम या सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का कोई मामला नहीं है। लड़की वाली बात भी तहरीर में दर्ज नहीं है। किसी बात पर झगड़ा हुआ और दूसरे छात्रों ने आकाश से मारपीट कर दी। हम रिपोर्ट दर्ज करके उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
0000000
कॉलेज परिसर में किसी छात्रा से बातचीत करने के दौरान गलतफहमी की वजह से छात्रों में मामूली विवाद हुआ था। इस मामले में एहतियात के तौर पर पुलिस बुलाई गई। मुझे लगता है कि दोनों पक्ष समझौता कर लेंगे।
- राजीव कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई
000000000
हमें जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच गए। पता लगा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कौशल के साथ मारपीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी की। हमने पुलिस को सारी बात बताई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
- कौशल शास्त्री, जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी