{"_id":"5a37b7f54f1c1bce408bdd0d","slug":"171513601013-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ अभियान चला, कई बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरपकड़ अभियान चला, कई बदमाश दबोचे
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। रविवार रात एसएसपी के निर्देश पर वांछितों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले भर में पुलिस ने अभियान छेड़ा। कादरचौक पुलिस ने तो 10-10 हजार के इनामी बदमाशों को दबोच लिए। संबंधित टीमों को एसएसपी ने शाबासी दी है।
कादरचौक। थाना पुलिस ने अभियान के तहत लूट, डकैती और हत्या के मामले में वांछित चल रहे कासगंज के लभेड़ा थाना सिकंदरपुर वैश्य निवासी धर्मेंद्र पुत्र जंत्रीप्रसाद और जगपाल उर्फ जग्गू पुत्र किशोरी को मुखबिर की सूचना पर मेला स्थान के पास टेंपो में बैठे हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर ही थाना कादरचौक में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर दस-दस हजार का इनाम भी घोषित था। लंबे समय से दोनों फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह कि साथ दरोगा रामकुमार, कांस्टेबल कुलदीप, अजीत, गीतम आदि रहे।
मूसाझाग। रविवार रात थाना पुलिस बिनावर रोड पर मनिकापुर कौर के तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। यहां एक बाइक आती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया। बताते हैं कि बदमाशों ने बाइक को बिनावर की ओर दौड़ा दिया। तब पुलिस ने जीप से पीछा किया। हथिनी भूड़ से आगे निकलते ही बदमाश खुद को घिरा देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों बदमाशों को मय असलहों और बाइक के पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम प्रदीप पुत्र हीरालाल निवासी रेलवे कॉलोनी चंदौसी जिला संभल, सोनू पुत्र वीरपाल गांव सेंधामई थाना उसावां बताया। तीसरा आरोपी मोनू भी सोनू का भाई है। पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से दो सिंगल बैरल बारह बोर की बंदूक, चार कारतूस और एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस को लग रहा है कि बाइक भी चोरी की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा अशोक कुमार, अशोक तालियान, कांस्टेबल प्रमोद गंगवार, राहुल, सोनू कर्दम, देवानंद, प्रदीप आदि शामिल रहे। एसओ अमृलाल ने बताया की पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।