{"_id":"59e9fce24f1c1b68678b6a7e","slug":"171508506850-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने किया आत्मदाह
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। आए दिन पति से झगड़ा होने पर मानसिक तनाव में आई एक विवाहिता ने खुद के कपड़ों में आग लगाकर जान देदी। घटना के समय महिला का पति बच्ची को दवा दिलाने गया था। सूचना मिलने पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना उसावां क्षेत्र के गांव मंशानगला निवासी प्रवेश की पत्नी चंदादेवी (23) ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे मिट्टी के तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक चंदादेवी ने कोठरी के अंदर से बंद कर लिया था। पति प्रवेश अपनी तीन साल की बेटी जो कि बीमार चल रही थी उसे दवा दिलाने म्याऊ गया था। लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उस समय चंदादेवी गंभीर रूप से झुलसी हुई थी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर चंदादेवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहीं पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पति की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मृतका मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर किसी ने किसी बात पर कलह होती थी।