फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलग-अलग जगह पटाखों से लगी आग में लाखों की संपति स्वाहा

अलग-अलग जगह पटाखों से लगी आग में लाखों की संपति स्वाहा

Sat, 21 Oct 2017 12:09 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जगह पटाखों से लगी आग में लाखों की संपति स्वाहा
स्कूटी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर कहर बन कर टूटे पटाखे
विज्ञापन

बदायूं। दीपावली के मौके पर छोड़ी गई आतिशबाजी में कई स्थानों पर आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। चार जानवर भी बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
दातागंज। थाना हजरतरपुर क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी सुखपाल सिंह के घर में दीपावली पर छोड़े गए पटाखों से आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन आदि समेत करीब एक लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। काफी देर तक गांव वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कुंवरगांव। कस्बा निवासी रमेश पाली के पशुशाला में गुरुवार की शाम पटाखों से आग गई। आग की लपटों को देखकर कई लोग बुझाने में जुट गए। पशुशाला में दो गाय, दो भैंस और एक बछड़ा बंधा हुआ था। जो झुलस गए। लोगों ने किसी तरह जानवरों को खोल दिया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताते हैं कि गाय और भैंस कहीं पर भाग गए। तब से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। दीपावली पर छोड़ी गई आतिशबाजी से गांव सिवाया हामिदपुर में आनंदी के घर में आग लग गई। धुंआ और आग की लपटों को देखकर गांव के कई लोग हाथों में बाल्टियां लेकर आग को बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता तब तक करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी रही।
मूसाझाग। पटाखे की चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी राजपाल शाक्य के झोपड़ीनुमा घर में पटाखे की चिंगारी आग लग गई। जब तक राजपाल कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। आग की लपटों को देख गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया, काफी समय बाद बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा घान, कपड़े, चारपराई आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
------------
लाखों का फर्नीचर राख
बिसौली। दीपावली पर पटाखे की चिंगारी से एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया।
नगर में दबतोरी रोड पर हत्सा निवासी राजेश की फर्नीचर की दुकान है। इसमें पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सुबह जब राजेश दुकान पर पहुंचा तब उसने अपनी जली दुकान देखी तो उसके होश उड़ गए। दुकान खोलकर देखी तो उसमें सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राजेश ने दुकान जलने की एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।

------------
लावेला चौक पर स्कूटी बनी राख का ढेर
बदायूं। लावेला चौक पर पटाखे की चिंगारी की चपेट में आने से स्कूटी जलकर राख हो गई। घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक चौराहे पर कुछ लोग आतिशबाजी छोड़ रहे थे। तभी अचानक रोड से निकल रही स्कूटी पर रखे पटाखों पर चिंगारी जा गिरी। इससे स्कूटी पर रखे पटाखों में आग लग गई। युवक स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। करीब एक घंटे तक आग की लपटों में घिरी स्कूटी पर लोग पानी की बौछार करने की कोशिश में लगे रहें, लेकिन पटाखे जलने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। तेज धमाकों के बीच जैसे ही स्कूटी आग का गोला बनी, इसे देख भीड़ लग गई। किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। स्कूटी किसकी है इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed