फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुकानदार ने ट्रेन से कटकर जान दी,किसी बात से कुंठित थे वीरेंद्र

दुकानदार ने ट्रेन से कटकर जान दी,किसी बात से कुंठित थे वीरेंद्र

Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार ने ट्रेन से कटकर जान दी,किसी बात से कुंठित थे वीरेंद्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी। अधेड़ दुकानदार ने बुधवार को बरेली-मुरादाबाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनाें का कहना है कि दुकानदार मानसिक रूप से परेशान था लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई है।

दबतोरी निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह चौहान रेलवे स्टेशन पर किराने की दुकान चलाते थे। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे वह गांव गुरियारी निवासी नेत्रपाल के यहां जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे लेकिन वहां न जाकर वह रेलवे ट्रैक पर चले गए और दोपहर 2.20 बजे आई बरेली-मुरादाबाद पैंसेजर ट्रेन के आगे लेट गए। ट्रेन उनको रौंदते हुए आगे बढ़ गई। घटना के बाद ट्रेन चालक ने स्टेशन अधीक्षक धर्मपाल सिंह को एक व्यक्ति के ट्रेन से कट जाने की सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक के साथ ही सीओ बिसौली निर्मल कुमार विष्ट और एसओ राजेश कश्यप भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मौके पर भीड़ भी इकट्ठी हो गई। किसी ने मृतक की शिनाख्त की और परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर घर वालों में कोहराम मच गया। पति के ट्रेन से कटकर जान दे देने की बात सुनकर पत्नी सरला देवी होश खो बैठी। मृतक के बेटे अभय चौहान और पवन चौहान का भी बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed