फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक की हत्या कर सड़क किनारे गड्ढे में फेंकी लाश

युवक की हत्या कर सड़क किनारे गड्ढे में फेंकी लाश

Mon, 03 Jul 2017 05:15 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर सड़क किनारे गड्ढे में फेंकी लाश
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बिहार-बरसुआ रोड पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में सोमवार को सुबह बोरे में बंद युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो गमछे से मृतक के हाथ-पैर बंधे थे। उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान भी थे। आसपास के लोगों ने शव को देखा लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। पुलिस को शक है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।
सड़क किनारे गड्ढे में बोरा किसी ग्रामीण ने सोमवार को सुबह देखा। उससे दुर्गंध निकल रही थी। भनक लगते ही मौके पर मानकपुर, अब्दुल्लागंज और बरामालदेव के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को गड्ढे से बाहर निकलवा कर खोला तो उसके अंदर लाश थी। कई लोगों ने लाश को देखकर पहचानने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक हरे रंग की टी-शर्ट और आसमानी लोअर पहने था। चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटों के निशान भी थे। पैरों के साथ उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे।
विज्ञापन

दरोगा प्रयागराज सिंह ने बताया कि लाश करीब तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। गड्ढे में बरसाती पानी भर जाने से वह फूल गई। हत्या मौके पर ही की गई या फिर कहीं और इस संबंध में भी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतक आसपास इलाके का नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र समेत आसपास इलाके से लापता लोगों के घरवालों से संपर्क साधने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------- अधबने रास्ते में फंसे पुलिस अफसर
उझानी। अज्ञात युवक की लाश जिस स्थान पर पड़ी थी, वह अधबना है। बरसात होने के बाद के कारण वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। एसपी सिटी कमल किशोर भी मौके पर जाने के लिए मानकपुर मोड़ तक ही पहुंचे। आगे जाने को उन्हें गड्ढों में भरे बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ता, सो उन्हें बीच रास्ते ही बैंरग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed