फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SDO accused of installing meters despite outstanding dues.

Haridwar News: बकाया के बावजूद एसडीओ पर मीटर लगाने का आरोप, जांच शुरू

Wed, 07 Oct 2026 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
SDO accused of installing meters despite outstanding dues.
- ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड का मामला, शिकायत के बाद जांच में जुटे अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड में तैनात एक उपखंड अधिकारी पर 1.29 लाख रुपये का बकाया होने के बावजूद उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप लगा है। मामले में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत के मुताबिक, ज्वालापुर निवासी आसिफ ने आरोप लगाया है कि एक विद्युत कनेक्शन पर 1,29,451 रुपये का बकाया चला आ रहा है। आरोप है कि महिला उपखंड अधिकारी ने कर्मचारियों की मदद से उपभोक्ता के परिसर से पुराना मीटर हटवाकर उसका बिल स्टॉप करा दिया। इसके बाद बकाया राशि जमा किए बिना नया स्मार्ट मीटर भी स्थापित करा दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई की गई। साथ ही पुराने मीटर को हटाकर नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने मामले में विभागीय राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed