{"_id":"58b5bf544f1c1b7c05831986","slug":"17-in-theft-trial-136-connections-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 17 पर मुकदमा, 136 कनेक्शन काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 17 पर मुकदमा, 136 कनेक्शन काटे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने 12.65 लाख रुपये वसूल भी किए
विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने मंगलवार को अभियान चलाकर बकाया भुगतान न करने वाले 136 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान दोनों खंडों ने 12.65 लाख रुपये की वसूली भी की। बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
प्रथम खंड अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देशन में शहर और अब्दुल्लागंज में अभियान चलाया गया। विभाग ने शहर में 25 और अब्दुल्लागंज में 35 लोगों के कनेक्शन बकाया भुगतान न करने पर काट दिए। इस दौरान 3.15 लाख रुपये वसूली भी की गई। इधर, द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में वजीरगंज में अभियान चलाया गया। यहां विभाग ने 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इन सभी के कनेक्शन 9.06 लाख रुपये के बकाया में काट दिए गए थे। इसके बाद भी यह चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। अभियान के दौरान द्वितीय खंड ने 76 कनेक्शन काट दिए। बिनावर के गांव बरखेड़ा और सिकरोड़ी में दो मोबाइल टॉवर के कनेक्शन भी बकाया में काट दिए गए।