फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गेहूं के लांक में लगी आग की चपेट में आकर दिव्यांग बालिका की मौत

गेहूं के लांक में लगी आग की चपेट में आकर दिव्यांग बालिका की मौत

Mon, 22 Apr 2019 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गेहूं के लांक में लगी आग की चपेट में आकर दिव्यांग बालिका की मौत
इस्लामनगर (बदायूं)। गेहूं के लांक में आग लगने से पास में सो रही दिव्यांग बालिका की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई बुरी तरह से झुलस गया। आग बुझाने के प्रयास में पिता भी झुलस गया। काफी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी ज्ञान सिंह अपनी पत्नी पिंकी के साथ ठेके पर गांव में ही गेहूं काट रहा था, जहां उसकी बेटी संध्या (6) और वंश (2) भी मौजूद थे। संध्या दिव्यांग थी तथा दोनों पैरों से चल नही पाती थी। बच्चो को नींद आने लगी तो ज्ञान सिंह ने धूप से बचने को गेहूं के लांक से आड़ करके बच्चों को सुला दिया और दोनों गेहूं काटने लगे। थोड़ी ही देर में, जहां बच्चे सो रहे थे, वहां आग लगी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से बच्चों को घिरते हुए देख ज्ञान सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और आग को बुझाने में जुट गए। आग में फंसे बच्चे बुरी तरह चीख रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे आग बुझाई, जिसमें ज्ञान सिंह के हाथ झुलस गए। आग को बुझाकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक संध्या की मौत हो चुकी थी। वंश भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजन कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और एसडीएम बिसौली को जानकारी दी। बालिका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed