{"_id":"5c73fe54bdec223c464396f6","slug":"161551105620-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर मोहल्ले में चार घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेकपुर मोहल्ले में चार घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने से कुछ दूर नेकपुर मोहल्ले में चोरों ने रविवार रात चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। एक-एक करके चार घरों में सीढ़ी लगाकर घुसे चोरो ने नकदी समेत लगभग साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। चोर जल्दबाजी में एक मोबाइल और सीढ़ी मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरों ने सबसे पहले नेकपुर गली नंबर पांच निवासी मुकेश सोलंकी और उनके भाई गोपाल सोलंकी के घर में हाथ साफ किया। दोनों भाइयों का संयुक्त मकान बना है। चोर रात के किसी समय सीढ़ी लगाकर मुकेश के घर में घुस गए और 70 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर ले गए, जबकि गोपाल के घर से करीब 80 हजार के जेवर चोरी कर लिए। उसके बाद चोरों ने गली नंबर छह निवासी मुनेश के घर पर सीढ़ी लगा दी और छत के रास्ते अंदर घुस गए, लेकिन उसी वक्त मुनेश के परिवार वाले जाग गए। फिर चोर वहां से भाग गए। इधर, गली नंबर सात निवासी जानकी प्रसाद के घर में भी चोर सीढ़ी लगाकर घुसे। परिवार वाले सोते रहे और चोर उनके घर में रखे बक्से, कपड़े, बर्तन आदि चोरी करके ले गए। उनके बक्से में 60 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद चोर इसी गली के रोडवेज कर्मचारी रामपाल के मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। जीने में अंदर से कुंडी लगी थी। दूसरी मंजिल पर बने कमरे से करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए। रात करीब तीन बजे लोगों को चोरी की वारदात के बारे में पता चला, तभी पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली एक सीढ़ी अपने कब्जे में ले ली। मुकेश के घर में पड़ा एक मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है मोबाइल चोरों का है। भुक्तभोगी परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।