फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ाया, मारपीट, अभिलेख छीने

अवैध कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ाया, मारपीट, अभिलेख छीने

Mon, 07 Jan 2019 10:30 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ाया, मारपीट, अभिलेख छीने
अवैध कब्जा रुकवाने गए लेखपाल को दौड़ाया, मारपीट, अभिलेख छीने
विज्ञापन

अलापुर (बदायूं)। सोमवार शाम एक लेखपाल को अवैध कब्जा रुकवाने के दौरान अपनी जान बचाना मुश्किल पड़ गया। एक परिवार के लोगों ने लेखपाल के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख छीन लिए। इससे लेखपाल मौके से भाग खड़े हुए। उनके पीछे परिवार वाले पड़ गए। गांव के बाहर तक दौड़ा दिया, जिस पर लेखपाल ने थाने पहुंचकर जान बचाई। इस संबंध में लेखपाल ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह मामला अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरी का है। लेखपाल सतेंद्र कुमार गुधनी क्षेत्र में तैनात हैं। सतेंद्र कुमार के मुताबिक सोमवार दोपहर राजस्व निरीक्षक रक्षपाल सिंह ने उन्हें फोन कर निर्देश दिया कि कुपरी गांव में ग्राम समाज की जगह पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। तत्काल मौके पर जाकर अवैध कब्जा रुकवा दें। यह सूचना मिलते ही लेखपाल सतेंद्र कुमार गांव पहुंच गए। जहां गौरी पुत्र राजपाल ग्राम समाज की जगह में निर्माण करा रहा था। सच्चाई जानने के लिए लेखपाल ने जगह की नपत की तो वह जगह ग्राम समाज की निकली। लेखपाल ने तुरंत निर्माण बंद कराने को कहा। इस पर गौरी ने अपनी पत्नी के साथ लेखपाल पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए उनके अभिलेख भी छीन लिए। लेखपाल मौके से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। इसके बावजूद आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और मारपीट करते हुए उन्हें गांव के बाहर तक दौड़ा दिया। उसके बाद लेखपाल सीधे अलापुर थाने पहुंचे। उनके पीछे से आरोपी भी थाने पहुंच गए। लेखपाल का आरोप है कि मारपीट करने के बाद गौरी ने उन पर छेड़छाड़ का केस लगवाने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर गौरी और उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी गौरी को थाने में बैठा लिया है। अभी उसको जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed