फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पीड़ित पर कार्रवाई करने पर इंस्पेक्टर हजरतपुर सस्पेंड

पीड़ित पर कार्रवाई करने पर इंस्पेक्टर हजरतपुर सस्पेंड

Mon, 30 Apr 2018 08:04 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित पर कार्रवाई करने पर इंस्पेक्टर हजरतपुर सस्पेंड
पीड़ित पर कार्रवाई करने पर इंस्पेक्टर हजरतपुर सस्पेंड
विज्ञापन

दलित को पेड़ से बांधकर पीटने व मूंछ उखाड़ने की शिकायत पर पीड़ित का भी किया था 151 में चालान
सीओ उझानी की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दलित सीताराम को पेड़ से बांधकर पीटने तथा मूंछ उखाड़ने के मामले में पीड़ित पर कार्रवाई करना हजरतपुर इंस्पेक्टर राजेश कश्यप को महंगा पड़ गया। सीओ उझानी की जांच रिपोर्ट आने पर सोमवार को एसएसपी अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर राजेश कश्यप को सस्पेंड कर दिया। सोमवार को एसपी सिटी ने दोबारा गांव जाकर लोगों से बातचीत की। हालांकि आरोपी देर शाम तक पुलिस के हाथ नहीं आए।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर बिसौरिया निवासी दलित सीताराम ने गांव के ठाकुर विजय सिंह, उनके भाई शैलेंद्र, पिंकू सिंह और विक्रम सिंह पर पेड़ से बांधकर पीटने, मूंछ उखाड़ने और जूते में मूत्र पिलाने का आरोप लगाया है। यह घटना 23 अप्रैल की बताई गई। इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद थाना हजरतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी के साथ पीड़ित का भी शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया। तब पीड़ित सीताराम ने 26 अप्रैल को आईजी को पत्र भेजा। इसके बाद पीड़ित सीताराम ने जिला पुलिस के आला अफसरों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। रविवार को एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर आरोपी विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, पिंकू सिंह और विक्रम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बाद में सीताराम का मेडिकल कराया गया। मामला गंभीर होने और पीड़ित के खिलाफ ही शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने पर एसएसपी अशोक कुमार ने इंसपेक्टर हजरतपुर राजेश कश्यप को निलंबित कर दिया। सीओ उझानी भूषण वर्मा को जांच सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच से ललित मोहन सिंह को हजतरपुर का इंसपेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में मामला मारपीट का निकला है। बाकी जांच चल रही है।
----------------
फोटो-53
आईजी ने पहुंचे पीड़ित के घर
परिजनों और गांव वालों से ली घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक डीके ठाकुर ने सोमवार की शाम गांव आजमपुर बिसौरिया पहुंचकर दलित सीताराम के अलावा उसके भाई, पत्नी से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। आईजी ने घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए गांव के कई और भी लोगों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने पीड़ित परिजनों से कहा कि घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मुकदमा लिखा जा चुका है। पीड़ित परिजनों ने कहा कि घटना के बाद से वे भयभीत हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से आईजी के आदेश पर पीड़ित सीताराम के घर पर पुलिस को भी लगा दिया गया है। आईजी करीब आधा घंटे तक यहां रहे। इस दौरान एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,सीओ उझानी भूषण वर्मा, सीओ दातागंज एसके सिंह आदि भी थे।
---
पूर्व विधायक सिनोद ने जाना पीड़ित का हाल
दातागंज। क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक सिनोद कुमार शाक्य उर्फ दीपू भइया और पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हेमचंद्र गौतम ने गांव आजमपुर बिसौरिया पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की।

पूर्व विधायक ने कहा है कि इस सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। इसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। घटना से पार्टी हाईकमान को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed