{"_id":"500d2ccf47e169b0b11f3fb7404dd538","slug":"160-rare-turtles-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ प्रजाति के 160 कछुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्लभ प्रजाति के 160 कछुए बरामद
दबतोरी (बदायूं)
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में दुर्लभ प्रजाति के 160 कछुए पकड़े गए हैं। इनको बोरों में भर कर दो लड़कियां ले जा रही थीं। शक होने पर गांव वालों ने लड़कियों को रोका तो वह बोरे छोड़कर भाग गईं। बाद में पहुंची पुलिस ने कछुए तालाब में छुड़वा दिए। गुस्साए लोगों ने इलाके में डेरा बनाकर रह रहे कुछ लोगों के डेरा-तंबुओं में भी तोड़फोड़ की।
दबतोरी गांव के पास ही कंजड़ जाति के कुछ परिवार डेरा-तंबू बनाकर रहते हैं। गुरुवार दोपहर इन डेरों में रहने वाली दो लड़कियां बोरों में भरकर कछुए ले जा रही थीं। गांव वालों के रोकने पर दोनों बोरों को छोड़कर भाग गईं। बोरे खोलने पर इनमें दुर्लभ प्रजाति के 160 कुछए मिले। इन कछुओं को तस्करी कर बाहर ले जाने की योजना थी। इसके बाद गांव के लोगों ने डेरा-तंबुओं में नुकसान किया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को देने के बाद कछुए तालाब में छुड़वा दिए हैं।