{"_id":"5d18a4d88ebc3e3c957a651f","slug":"156189613118-badaun-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर जिला अस्पताल पहुंचा पत्नी पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहर खाकर जिला अस्पताल पहुंचा पत्नी पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार दोपहर एक युवक जहर खाकर जिला अस्पताल पहुंचा। पहले काफी देर तक मंदिर की बाउंड्री पर बैठा रहा। जैसे ही उसकी हालत बिगड़ी, तभी अचानक बाउंड्री से नीचे गिर गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। उसकी हालत देखकर अस्पताल के कर्मचारी घबरा गए और उसे इमरजेंसी में ले गए। उसके बाद युवक का इलाज शुरू कर दिया गया।
युवक की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद निवासी तारा सिंह पुत्र खुन्नी सिंह के रूप में हुई है। उसकी जेब में कई शिकायती पत्र रखे मिले हैं। एक शिकायती पत्र छह दिन पहले 24 जून को सिविल लाइंस थाने में दिया गया था। जिसमें तारा सिंह ने आरोप लगाया था कि वह टेंपो चालक है और इसी से परिवार का गुजारा करता है। वह स्टैंड पर टेंपो खड़ा करके घर लौटा था, जहां पहले से उसके साढू़ और दामाद बैठे हुए थे। उसने अपनी पत्नी से चाय नाश्ता को कहा, जिस पर उसकी पत्नी भड़क गई। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में उसके साथ मारपीट की गई। बहरहाल जिला अस्पताल में भर्ती तारा सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उसने जहर क्यों खाया, अभी इसका पता नहीं चला है। अस्पताल कर्मचारी शिकायती पत्र के अनुसार कयास लगा रहे हैं कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहर खाया होगा। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।