{"_id":"5d17b9858ebc3e3c9469f4f0","slug":"156183588814-badaun-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तीस हजार लेकर युवती सौंपी, फिर पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले तीस हजार लेकर युवती सौंपी, फिर पकड़वाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने साले की बेटी को तीस हजार रुपये लेकर एक युवक के हवाले कर दिया। दो दिन बाद जब युगल बाइक से घूमने निकला तो पुलिस बुलाकर दोनों को पकड़वा दिया। युवक ने न्याय की उम्मीद के साथ पुलिस कर्मियों के सामने हकीकत बयां कर दी, लेकिन पुलिस ने युवती को उसके फूफा के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के फूफा ने युवती के जरिए परिचित युवक से तीस हजार रुपये ठग लिए। युवती को उसने शादी कर लेने के बहाने पहले तो सौंप दिया फिर दो दिन बाद जब युगल बाइक से घूमने के लिए निकला तो पुलिस को बुलाकर दोनों को पकड़वा दिया। युवक ने इस उम्मीद के साथ पुलिस कर्मियों के सामने हकीकत बयां कर दी कि उसे न्याय मिलेगा लेकिन पुलिस ने युवती को उसके फूफा के हवाले कर दिया।
ठगी का मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली का है। तीन दिन पहले भुडेली पहुंचे एक व्यक्ति ने अपने परिचित के लिए साले की बेटी हवाले कर दी। इसके एवज में युवक से 30 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। दो दिन तक युगल साथ रहा। तीसरे दिन शनिवार पूर्वाह्न में जब युवक और युवती बाइक से घूमने के लिए कसबे की ओर निकले तो युवती के फूफा ने पुलिस कर्मियों को बुला लिया। युवती ने हालांकि चुप्पी साध ली, लेकिन युवक ने पुलिस कर्मियों के सामने हकीकत बयां कर सुुनने वालों को भी सकते में डाल दिया। पुलिस कर्मियों ने युवती के लिए उसके फूफा के हवाले कर दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। कोतवाल गोविंद सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया, फिर भी हकीकत का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
चोर समझा जिसे प्रेमी युगल निकला
दातागंज। कसबे के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब एक बजे गलियारे में चोर होने का ऐसा शोर मचा कि लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने खोजबीन की तो गलियारे के पास ही युवक और युवती मिले। दोनों आपत्तिजन हालत में थे। लोगों ने उनके घरवालों को भी मौके पर बुला लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने पिछले सप्ताह इलाके से ही लापता किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। बताते हैं कि वह दो साल पहले भी अपने इस प्रेमी के साथ लापता हुई थी, लेकिन तब मामला रफा दफा कर दिया गया था। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।