{"_id":"5d17b8988ebc3e3cec4fe22a","slug":"156183565113-badaun-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के एआरओ समेत दो कर्मियों के मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग के एआरओ समेत दो कर्मियों के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चोरों ने शनिवार दिनदहाड़े अपर शोध अधिकारी समेत एक्स-रे टैकभनीशियन के सरकारी आवासों को खंगाल लिया। एआरओ अपने बेटे की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने पैतृक घर गए थे तो एक्स-रे टैकभनीशियन ड्यूटी पर थे। मेनगेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए और जेवरात समेत जो भी कीमती सामान मिला, वह उसे समेट ले गए। बाद में एक स्वास्थ्य कर्मी ने संदिग्ध नजर आने पर एक युवक को दबोचने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे धक्का मारकर भाग गया। पुलिस ने उसकी पहचान करने के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
सरकारी आवासों में चोरी की घटना दोपहर में करीब एक बजे की है। अपर शोध अधिकारी (एआरओ) दीनानाथ विमल और एक्स-रे टैक्नीशियन संजय प्रसाद के आवासों के मेनगेट आमने-सामने हैं। चोर दोनों आवासों में किस समय घुसे, यह तो किसी को भी नहीं पता लेकिन करीब पौने दो बजे स्वास्थ्य कर्मी पुष्पेंद्र को दो युवक संदिग्ध हालात में आवासों के बाहर घूमते नजर आए। पुष्पेंद्र ने इनमें से एक युवक को दबोचने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देकर भाग गया। उसी दौरान एक्स-रे टैक्नीशियन अपने आवास की ओर पहुंचे तो उनके अलावा दीनानाथ के मेनगेट के ताले टूटे मिले। भनक लगते ही मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों समेत मरीजों के तीमारदारों की भीड़ लग गई।
एआरओ दीनानाथ के बेटे अनिल की शादी नौ जुलाई को है, सो वह आवास में ताला डालकर परिजनों समेत पैतृक घर कासगंज सदर कोतवाली के गांव नदरई चले गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी तो वह पत्नी प्रेमश्री देवी के साथ आवास पर लौट आए। दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि चोरी में उनके आवास से करीब 11 तौला वजन सोने के जेवरात, घरेलू कीमती सामान और 28 हजार रुपया नकद गया है। एक्स-रे टैक्नीशियन के आवास से चोर कोई खास सामान नहीं ले जा पाए। इधर, कोतवाल विनाद कुमार चाहर समेत पुलिस कर्मियों ने तहकीकात के दौरान अस्पताल के मेनगेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। स्वास्थ्य कर्मी पुष्पेंद्र ने फुटेज देख उस युवक को भी पहचान लिया जो उसे धक्का मार कर भाग गया था। फुटेज में उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
...तो फिर चोरों को कैसे पता था कि विमल के बेटे शादी है
उझानी। चिकित्साधीक्षक समेत ज्यादातर डॉक्टर और कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिर बने आवासों में रहते हैं। कुछेक के परिजन भी आवासों में नहीं रहते। ऐसे कर्मियों और डॉक्टरों की संख्या भी छह-सात है। घटना को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उससे एक बात तो साफ है कि चोरों ने रेकी जरूर की है। पर सवाल यह भी उठ रहा है कि चोरों को कैसे पता लग गया था कि दीनानाथ विमल के बेटे की शादी है और उन्होंने जेवरात बनवा लिए हैं। सबकुछ पता लगाने के बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया हो। काफी हद तक यह भी संभव है कि आवास की पहचान नहीं हो पाने के कारण एक्स-रे टैक्नीशियन संजय के आवास का ताला तोड़ लिया गया हो। शायद इसीलिए चोरों ने संजय के आवास में ज्यादा गौर नहीं किया।
अस्पताल में दो आवासों में चोरी की घटना में कई पहलुओं पर तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा है फिर भी जल्द ही चोरों का पता लगाकर माल बरामद कर लिया जाएगा।-विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।