{"_id":"6aff425378179ae1ec09d856","slug":"teacher-suspended-for-remaining-absent-from-election-duty-rewari-news-c-198-1-rew1001-248961-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर अध्यापक निलंबित
Fri, 20 Nov 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण में मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जगता बसई के अध्यापक एल-1 प्रदीप कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया है।
प्रदीप कुमार मीणा की ड्यूटी मतदान दल संख्या 509 में एपीओ-3 के पद पर मतदान केंद्र संख्या 24, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादूवास के कमरा नंबर चार में लगाई गई थी। 13 नवंबर को मतदान दल के केंद्र पर पहुंचने के बाद भी वे अपने निर्धारित कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए।
अधिकारियों ने इसे निर्वाचन कार्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना है। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला नियंत्रण कक्ष, कलेक्ट्रेट खैरथल-तिजारा रहेगा। उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।