फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेड पर बंधे तारों में दौड़ रहे करंट से किसान झुलसा, मौत

मेड पर बंधे तारों में दौड़ रहे करंट से किसान झुलसा, मौत

Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
मेड पर बंधे तारों में दौड़ रहे करंट से किसान झुलसा, मौत
बदायूं। मेड़ पर बंधे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई। फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिये किसान ने खुद ही मेड़ पर लगी तारों की बाड़ में बिजली का करंट छोड़ रखा था, जो उसकी मौत की वजह बन गया।
विज्ञापन

मुुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी जन्डैल सिंह यादव (65) ने अपने खेत के चारों ओर लोहे के तारों की बाड़ लगा रखी थी। जानवरों से खेत की रखवाली करने के लिए उन्होंने यह बाड़ लगाई थी। बताया जाता है कि रात के समय वह इन तारों पर करंट छोड़ देते थे ताकि जानवर उनके खेत में न घुस पाएं। बताते हैं कि फसल की रखवाली करने जन्डैल शुक्रवार शाम को खेत पर गए थे, लेकिन वह यह भूल गए कि तारों में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही उन्होंने तारों को छुआ, उन्हें तेज करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब जन्डैल घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो जन्डैल की लाश पड़ी थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने पावर कॉरपोरेशन को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई और जन्डैल की लाश को तारों से अलग किया। इसके बाद परिवार वाले उनकी लाश को लेकर घर चले गए। पुलिस को परिजनों ने सूचना नहीं दी है। एसओ ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर जानकारी करा रहे हैं। पूरी बात मालूम होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, एसओ, मुजरिया

अपने ही जाल में फंसकर मौत चुन ली किसान ने
- ग्रामीणों ने बताया कि जन्डैल फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिये खेत के चारों ओर तार की बाड़ में बिजली का करंट छो़ड़ देते थे। कुछ गांव वालों ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया था। लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार को यही करंट उनकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed