फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मारी

पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मारी

Thu, 13 Jun 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मारी
उझानी। पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़े एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकनगला निवासी ब्रह्मपाल (40) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने भाई के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसके कुनबे का ही राकेश वहां आ गया। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेेकर रंजिश चल रही है। आमने-सामने आने पर उनमें विवाद और फिर हाथापाई हो गई। ब्रह्मपाल के भाई का आरोप है कि इसी दौरान राकेश पक्ष के कुछ लोग भी आ गए और गोली चला दी जो उसके भाई के माथे पर लगी। गोली लगते ही ब्रह्मपाल गिर गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल को अस्पताल भेजा गया है। दोनों में रंजिश किस बात की है, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed