{"_id":"5d014b64bdec2207786bb48e","slug":"156036591416-badaun-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं। खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार लाश उठाने के बजाय विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा निवासी कृपाल शाम बुधवार रात अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। तेज करंट से उनकी खेत में ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन, गांव वाले भी पहुंच गए और पॉवर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर अलापुर थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद में एसडीएम दातागंज व सीओ दातागंज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी परिजनों को काफी समझाया तब कहीं जाकर परिजनों ने कृपाल के शव को खेत से उठाने दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।