{"_id":"5cfd51cdbdec22072e6f9a3b","slug":"15601054145-badaun-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्ची को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्ची को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में शनिवार रात सड़क पार करते आठ साल की बच्ची को अज्ञात ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ट्रैक्टर का पहिया उसके पैैैरों के ऊपर से उतर गया। लहूलुहान हालत में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हादसा रात में करीब आठ बजे हुआ। ककराला निवासी मुशाहिद की बेटी रेशमा (8) घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक सड़क की ओर पहुंच गई। किसी ने उसे आवाज लगाई तो वह पीछे लौट पड़ी। सड़क पार करते समय रेशमा को पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया उसके दोनों पैरों के ऊपर से उतर गया। चश्मदीद लोगों की मानें तो चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगा ले गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। उस समय वह अंतिम सांसे ले रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रेशमा की मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों के गुस्से के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने चश्मदीद लोगों समेत मृत बच्ची के परिजनों से हादसे को लेकर जानकारी की। लोगों ने भी ट्रैक्टर का नंबर और चालक के नाम पते की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस मृत बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।