फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक पकड़ा

भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक पकड़ा

Wed, 05 Jun 2019 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक पकड़ा
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को भैंस चोरी करके भाग रहे पिकअप सवार बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। एक बाइक और एक साइकिल सवारों को टक्कर मारने की कोशिश की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक बदमाश पकड़ लिया। जबकि चार बदमाश भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों बंधक बनाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को ग्रामीणों से मुक्त कराया और रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्राम कुरऊ निवासी इतेंद्र बाइक लेकर शहर स्थित एक जिम में जा रहा था। उसी समय इतेंद्र ने जंगल में कच्चे रास्ते पर कुछ बदमाशों को पिकअप में भैंस लादते देखा। इस पर उसने ग्रामीणों को फोन करके बता दिया। इधर, रोजाना चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। तब तक बदमाश दोनों भैंसें पिकअप में लाद चुके थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी और पिकअप लेकर भाग खड़े हुए। इस पर इतेंद्र ने अपनी बाइक और एक व्यक्ति ने अपनी साइकिल पिकअप के आगे लगा दी, बदमाशों ने पिकअप नहीं रोकी। उन्होंने साइकिल और बाइक दोनों को टक्कर मार दी। दोनों लोग किसी तरह कूदकर दूसरी साइड में जा गिरे। इससे साइकिल और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण नजदीक आते, उससे पहले चार बदमाश पिकअप से कूदकर भाग खड़े हुए, जबकि पिकअप चला रहे बदमाश को मौका नहीं मिल सका। तब तक लोगों ने उसे दबोच लिया। फिर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उसके हाथ भी बांध दिए थे। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम ने बदमाश को छुड़ाया और उसे थाने ले गए।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम सतेंद्र पुत्र लल्लन निवासी देवचरा थाना भमौरा (बरेली) बताया। उसने अपने साथियों के नाम नहीं कुबूले हैं। बताया कि दोनों भैंसें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बरातेगदार निवासी नरवेश पुत्र दरियाव सिंह की चोरी की थीं। भैंस पिकअप में लादकर भाग रहे थे कि पकड़े गए। पुलिस ने नरवेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश सतेंद्र को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश उनके गिरोह में से एक है। यह लोग पिकअप लगाकर मवेशी चोरी करके ले जाते हैं। अभी इसने अपने साथियों के नाम नहीं बताए हैं। बाद में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed