{"_id":"5cf175acbdec22071f56d3b4","slug":"155932821815-badaun-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में दुकान और तीन घरों से दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कछला में दुकान और तीन घरों से दो लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला कसबे में गुरुवार रात चोरों ने दुकान और तीन घरों को निशाना बनाकर जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। दुकान में चोर नकब लगाकर घुसे तो घरों के दरबाजे के ताले तोड़ दिए गए। दुकानदार समेत गृहस्वामियों को चोरी की भनक सुबह में लगी। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है।
एक ही रात में चोरी की चारों घटनाएं कछलाकसबे के वार्ड नंबर- छह की है। कसबे के ही अवरार की कॉस्मेटिक सामान बेचने की दुकान चौराहे पर है। सुबह में वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे थे। चोरों ने गुल्लक से करीब 40 हजार रुपया, कॉस्मेटिक के सामान में क्रीम, पाउडर, शादियों में इस्तेमाल होने वाले नये नोटों के हार भी निकाल ले गए। इसके अलावा मोहल्ले के ही असलम, अब्दुल सलाम और यूसुफ अली के घरों में भी हाथ साफ कर लिया। तीनों घरों में रखे संदूक और अलमारियों को भी चोरों ने खंगाल लिया। रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान भी चोर समेट ले गए। असलम ने बताया कि तीनों घरों से चोरी में गए सामान में सोने की दो चेन, तीन जोड़ी कुंडल, पाजेब और नकदी भी शामिल है।
गूहस्वामियों में असलम और यूसुफ ने मोहल्ले में खोजबीन करने के बाद कॉल करके पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा और पुलिस कर्मियों ने चोरी के शिकार दुकान मालिक समेत गृहस्वामियों से जानकारी करने के बाद नुकसान का भी पता लगाया। चार स्थानों पर चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पिछले महीना चोरों ने एक ही रात में गंगा किनारे के पांच महात्माओं के आश्रमों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। महात्माओं ने अगले दिन पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। आश्रमों के दानपात्रों को भी चोरों ने नहीं बख्शा था। इधर, दुकानदार अवरार ने भी चौकी इंचार्ज को तहरीर सौंप दी है।