फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुराल में युवक की मौत

ससुराल में युवक की मौत

Sun, 12 May 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक की मौत
बदायूं। शनिवार तड़के ससुराल पहुंचा शाहजहांपुर का युवक दरवाजे पर बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जयवीर (25) पुत्र रवेंद्र पाल शाहजहांपुर जिले के कलान कस्बा निवासी था। करीब छह साल पूर्व जयवीर की शादी सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग निवासी सुजाता से हुई थी। उसके दो बेटियां हैं। ससुराल वालों के मुताबिक करीब आठ-नौ माह पूर्व सुजाता अपने बच्चों के साथ मायके आ गई थी, तभी उन्होंने बेटी और दामाद के लिए किराए का मकान दिला दिया था। उसके बाद जयवीर काम करने बाहर चला गया। शनिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो जयवीर उनके घर के बाहर बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। इस पर उन्होंने मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर लिया। ग्राम प्रधान लाला भी पहुंच गए और आनन फानन में जयवीर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर सुनकर ससुराल और परिवार वालों में कोहराम मच गया। युवक के शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। ससुराल पक्ष का कहना है कि जयवीर ने ज्यादा शराब पी रखी थी, हालांकि अभी किसी पक्ष ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed