फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना पर छावनी बना ग्राम रहमा, कई थानों की पुलिस पहुंची

सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना पर छावनी बना ग्राम रहमा, कई थानों की पुलिस पहुंची

Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना पर छावनी बना ग्राम रहमा, कई थानों की पुलिस पहुंची
बिनावर (बदायूं)। गुरुवार देर शाम रहमा गांव में सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में एसपी सिटी, सीओ सिटी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मिले दोनों समुदाय के लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा निवासी मुन्ने और शौकत अली के बीच गुरुवार शाम नाली के पानी निकास को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे से गाली-गलौज कर रहीं थीं। बाद में मामला शांत हो गया। इसी दौरान मुन्ने ने यूपी 100 को सूचना दे दी कि गांव में सांप्रदायिक विवाद हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, बिनावर इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी, कुंवरगांव इंस्पेक्टर अमित कुमार खारी, सिविल लाइन इंस्पेक्टर ओपी गौतम और कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए गांव पहुंचे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गांव के कई तिराहे-चौराहों को घेर लिया। उसके बाद मामले की जानकारी जुटाई। पता चला कि एक पक्ष का व्यक्ति शराब पिये हुए था। वह विवाद कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी ने बताया कि मुन्ने ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। गांव में कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हम मौके पर पहुंचे थे, सिर्फ नाली का विवाद था। सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनका शांति भंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed