{"_id":"5c279a59bdec2256c45534b2","slug":"151546099289-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंका, तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंका, तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंका, तीन पकड़े
जरीफनगर (बदायूं)। थाना पुलिस और वाहन चोरों के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दौड़ा कर तीन चोरों को दबोच लिया। उनसे तमंचा-कारतूस बरामद हुए और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
शुक्रवार रात जरीफ नगर पुलिस नाधा रोड पर रसूलपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस को वजीरपुर की ओर से आते हुए एक ही बाइक पर तीन लोग दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को संदिग्ध मानते हुए रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने बाइक रोकते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग खड़े हुए। वहीं पुलिस खुद को बचाते हुए उनके पीछे लग गई। कुछ दूर खेतों में जाकर पुलिस ने तीनों लोगों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से दो चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। उसके बाद उन्हें थाना ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम काली पुत्र नंदराम, पूरन पुत्र रामभूप निवासी ग्राम समसपुर भूड जरीफनगर और तीसरे ने अपना नाम अजयवीर पुत्र रामेश्वर निवासी अकबराबाद थाना धनारी (संभल) बताया। पुलिस ने पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर ग्राम काला ठेरा गेराबाद से चोरी की नौ बाइक और बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीनों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, एसआई ललित कुमार, प्रमोद कुमार, सिपाही संजय सिंह, राजेश प्रताप सिंह, ह्रदेश कुमार, अजय कुमार आदि का भी सहयोग रहा।