फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़

जिला अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़

Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़
बदायूं। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती महिला से दूसरे मरीज के तीमारदार ने रविवार दोपहर छेड़छाड़ कर दी। इससे वार्ड में काफी हंगामा हो गया। मरीज की चीख-पुकार सुनकर दर्जनों लोग आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित 18 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह तीन अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। इसी वार्ड में मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी चंदा बी भर्ती थी। चंदा बी 26 सितंबर को झुलस गई थी। चंदा बी की तीमारदारी उसका पति असलम कर रहा था। इलाज कराने के दौरान महिला की असलम से जान पहचान हो गई थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान कई बार हंसी मजाक भी हुई, जिससे असलम कुछ और समझ बैठा। रविवार सुबह असलम अपनी पत्नी की छुट्टी करा ले गया। पत्नी को घर छोड़कर दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फिर जिला अस्पताल पहुंच गया। फिर महिला के बेड पर पहुंच गया। उस समय महिला के तीमारदार वार्ड के बाहर खड़े थे। इसका फायदा उठाते हुए असलम ने मरीज से छेड़छाड़ कर दी। इसपर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की अचानक चीख-पुकार सुनकर अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदार आ गए। उन्होंने महिला मरीज से छेड़छाड़ की बात सुनी तो वह दंग रह गए। तीमारदारों ने अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से आरोपी असलम को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। साथ ही सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मरीज की तहरीर पर असलम के खिलाफ धारा 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी हसनपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे जेल भी भेज दिया गया है। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed