फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हरेंडी में जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट, दो गिरफ्तार

हरेंडी में जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट, दो गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
हरेंडी में जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट, दो गिरफ्तार
हरेंडी में जमीन को लेकर दो
विज्ञापन

पक्ष भिड़े, मारपीट, दो बंदी
राजस्व टीम विवादित जमीन का करा चुकी है सीमांकन, छह पर रिपोर्ट
अमर उजाला बयूरो
उसहैत (बदायूं)।
जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह हरेंडी गांव में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। तूदाबंदी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी निवासी माया देवी पत्नी राकेश कुमार ने 20 दिसंबर 2017 को एसडीएम दातागंज को अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के आदेश पर दिसंबर में राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन कराने के बाद खेत की मेढ़ पर पक्की तूदाबंदी करा दी थी। आरोप है कि बाद में दूसरे पक्ष के तसस्दुक पुत्र अली मोहम्मद, शराफत पुत्र अख्तयार, आरिफ, राशिद, वाशिद पुत्र शराफत और फरमान पुत्र इश्तकार ने गुरुवार को खेत पर जाकर पक्के तूदे ढहा दिए। इसकी शिकायत मिलने पर एसओ धर्मेंद्र सिंह ने लेखपाल कैलाश, कानूनगो रामबाबू और पुलिस टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने दोबारा तूदाबंदी करा दी मगर टीम के लौटने पर आरोपियों ने तूदाबंदी दोबारा ढहा दी। मायादेवी ने थाने जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नामजद लोगों में तसस्दुक, शराफत, आरिफ, राशिद, वाशिद और फरमान शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मायादेवी और उनके पक्ष के लोग सीमांकन कराई गई अपनी जमीन की जुताई करने पहुंचे। इसका पता लगने पर पीछे से पहले विरोधी पक्ष के लोगों ने हमलाकर मारपीट शुरू कर दी। इसका पता लगने पर मायादेवी पक्ष के अन्य लोग घटनास्थल पर जा पहुंचे। फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलने पर एसओ उसहैत पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने एक पक्ष के कफील पुत्र शकील और दूसरे पक्ष के ब्रजपाल पुत्र नेकराम को हिरासत में ले लिया, जिनका बाद में शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया। पुलिस ने विवादित जमीन पर फिर से तूदाबंदी करा दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ उसहैत धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम ने तूदाबंदी कराई थी, जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने ढहा दिया। इसी को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

------------------
डीएम और एसएसपी से मिले दूसरे पक्ष के लोग
बदायूं। ग्राम हरेंडी में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग डीएम और एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अफसरों को दिए शिकायती पत्र में कब्रिस्तान की जमीन जोतने का आरोप लगाया। उन्होंने विरोधी पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान इरफान, बाजिद, आबिद, यासीन, छुट्टन हसन, नवाब हसन, जफरुल, सत्तार खां, निहालउद्दीन, अफसर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed