{"_id":"59de3d6c4f1c1bee688b53b5","slug":"151507736940-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के भाई के घर में जुआ पकड़ा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के भाई के घर में जुआ पकड़ा, पांच गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर पांच जुआरियों को पकड़ा। मौके से हजारों रुपये की नकदी, चार बाइक, आठ मोबाइल मिले। इस दौरान चार जुआरी फरार हो गए। पकड़े गए जुआरियों पर गैर जनपदों में हत्या, अपहरण, चोरी और लूट के मुकदमे भी दर्ज हैं।
सीओ सहसवान इमरान नासिर खां ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव भवानीपुर खैरू के पूर्व प्रधान के भाई सद्दन मोटी रकम लेकर अपने मकान में जुआ खेलने के लिए लोगों को बुलाता है। जानकारी पर सीओ ने पुलिस फोर्स को देर रात सद्दन के घर दबिश देने को भेज दिया। अचानक पुलिस टीम को देख चार जुआरी दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस की घेराबंदी में पांच जुआरियों को घर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 26 हजार सात सौ रुपये नकद, आठ मोबाइल और चार बाइक बरामद की। पकड़े गए जुआरियों में भवानीपुर का रहने वाला सद्दन, बाबू खान, आसिफ, अमनपुर का प्रधान पति जमशेद और सहसवान का शफीक अहमद हैं। सीओ सहसवान ने बताया कि आरोपी सद्दन रुपये लेकर जुआ खिलाता है। फरार जुआरी अच्छन, हमसर, मुहम्मद रूम, फिसरत के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। अचानक की गई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की हैै।
आरोपी सद्दन पूर्व प्रधान का भाई, शफीक अहमद उर्फ गम्मन पालिका सदस्य का भाई और जमशेद मौजूदा प्रधान का पति है।