{"_id":"595b98294f1c1b3e758b4c0e","slug":"151499174953-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गेट से बाइक चुरा कर भागे युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक गेट से बाइक चुरा कर भागे युवक को दबोचा
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पंजाब नेशनल बैंक के गेट से पूर्व प्रधान की बाइक चुुराकर भागे युवक को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला मंगलवार अपराह्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी पूर्व प्रधान रजनेश यादव बैंक से रुपये निकालने के लिए पहुंचे। रजनेश ने बाइक बैंक के गेट पर ही खड़ी कर दी। रजनेश तो बैंक में थे, लेकिन उसी दौरान बाइक लेकर एक युवक चल पड़ा। पूर्व प्रधान के भतीजे मोनू ने उसे देख लिया। मोनू के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
बाइक समेत चोर को स्टेशन रोड पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई की। बैंक मैनेजर देवराज ने कोतवाली फोन करके पुलिस को बुला लिया। मैनेजर की मौजूदगी में ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने खुद को कछला का निवासी बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।