फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 fire in the fire, millions of losses

दो अग्निकांडों में 15 घर राख, लाखों की क्षति

Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
15 fire in the fire, millions of losses
fire - फोटो : amar ujala
उसावां और जरीफनगर के गांवों में गुरुवार को लगी आग,  एक ग्रामीण और चार पशु भी बुरी तरह झुलसे
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव सोबरनपुर और उसावां के गांव उदैया नगला में हुए दो अग्निकांडों में 15 घर राख हो गए। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। चार पशु भी बुरी तरह से झुलस गए। फायर बिग्रेड ने गांव वालों के साथ मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। खबर मिलने पर राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया। 
उसावां। गांव उदैया नगला में घूरे की चिंगारी से लगी आग से आठ घर और झोपड़ियां राख हो गईं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव के दीवार सिंह के घर में घूरे की चिंगारी से आग लग गई। तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। दीवान सिंह के घर में रखा घरेलू सामान राख हो गए। दो मवेशी भी झुलस गए। आग बुझाने की कोशिश में दीवान सिंह भी झुलस गया। आग ने पड़ोसी बदन सिंह के घर को चपेट में ले लिया। यहां भी हजारों रुपये का सामान राख हो गया और दो जानवर झुलस गए। इसके बाद आग ने एक के बाद एक जुगेंद्र, नेम सिंह, रविंद्र, कल्यान, नेकसू और अहलकार के घरों को भी चपेट में ले लिया। जुगेंद्र की एक भैंस झुलस गई। सभी घरों में लाखों रुपये का सामान भी राख हो गया। फायर बिग्रेड ने गांव के लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।  दहगवां। जरीफनगर थाने के गांव सोभनपुर में गुरुवार दिन में करीब 12 बजे हुए अग्निकांड में सात घर राख हो गए। जब तक आग पर काबू पाया गया लाखों रुपये का सामान राख हो चुका था। सोभनपुर गांव में गुरुवार को श्रीराम के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप ले लिया। इसके बाद एक-एक कर पड़ोसियों के साथ घरों को अपने आगोश में ले लिया। गांव के नरेश, विजेंद्र, रक्षपाल, राजेंद्र और महेंद्र के घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया। गांव के मोहर सिंह ने अग्निकांड के संबंध में सूचना फायर बिग्रेेड को दी। खबर मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने भी गांव पहुंचकर जायजा लिया। बाद में तहसील प्रशासन की टीम ने आग से हुई क्षति का आकलन किया। 
विज्ञापन


पशुशाला में आग से पांच मवेशी झुलसे
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाने के गांव खंजनपुर में गांव के रमेश की पशुशाला में आग लगने से पांच मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। हजारों रुपये का नुकसान भी हुआ है। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग गुरुवार दोपहर में लगी। इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। आग के संबंध में तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed