{"_id":"5c7174c5bdec2273875d6396","slug":"141550939333-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को ले जाया जा रहा पांच ड्रम केरोसिन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को ले जाया जा रहा पांच ड्रम केरोसिन पकड़ा
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। पुलिस और खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को सेमरमई के नजदीक केरोसिन के ड्रम लदी पिकअप पकड़ ली लेकिन उसका चालक भागने में कामयाब रहा। पिकअप से पांच ड्रम बरामद हुए हैं, जिनमे करीब एक हजार लीटर केरोसिन भरा था। ये कालाबाजारी को लेकर जाया जा रहा था।
शनिवार दोपहर पूर्ति निरीक्षक सदर महेश गौतम को सूचना मिली कि एक पिकअप केरोसिन के ड्रम लादकर मलगांव की ओर जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने बिनावर थाने के एसआई जीत सिंह से संपर्क किया। उसके बाद आगे से घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया लेकिन उसका चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके बाद पुलिस गाड़ी कब्जे में लेकर थाने ले गई। पिकअप में पांच ड्रम लदे थे, पांचों ड्रम में केरोसिन भरा हुआ था। पूर्ति निरीक्षक के मुताबिक यह केरोसिन मलगांव की ओर ले जाया जा रहा था, तभी सेमरमई के पास पकड़ा गया। फिलहाल केरोसिन बिनावर की उचित दर विक्रेता प्रियंका की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। केरोसिन कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।