फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला में दोनों पक्षों के 22 लोगों पर कार्रवाई

कछला में दोनों पक्षों के 22 लोगों पर कार्रवाई

Mon, 18 Feb 2019 05:42 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 18 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
कछला में दोनों पक्षों के 22 लोगों पर कार्रवाई
उझानी (बदायूं)। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद रविवार को कछला में बाजार बंदी के दौरान एक मकान की छत पर लगे मिले झंडे का फाड़ दिए जाने के मामले में पुलिस ने अंतत: निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। शुरू से ही झंडे को धर्म विशेष का करार दे चुकी पुलिस को प्रदर्शनकारियों के पास झंडा तो नहीं मिला लेकिन दोनों पक्ष के लोगों से शांति भंग होने का खतरा बताया गया। दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कछला में बाजार बंदी के दौरान झंडा फाड़ जाने को लेकर जलालुद्दीन ने कुछ लोगों के खिलाफ चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा से शिकायत की। आरोप है कि युवकों ने उसके मकान की छत से जो झड़ा फाड़ा, उसका पाकिस्तान से कोई ताल्लुक नहीं था। हर हरे झंडे को पाकिस्तान का नहीं ठहराया जा सकता। जलालुद्दीन ने युवकों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया था। बता दें कि रविवार पूर्वाह्न में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद युवकों की टोली ने झंडा फाड़ दिया था। मौके पर उनकी गृहस्वामी से नोकझोंक भी हुई थी लेकिन आसपास के लोगों ने तनाव की आशंका के चलते दोनों पक्षों के युवकों को शांत कर दिया था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि झंडे को लेकर कुछ लोगों ने बेवजह तूल देने की कोशिश की थी। यह बात दोनों पक्ष के अमनपसंद लोग अच्छी तरह जानते हैं। दोनों पक्षों के 22 लोगों को खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। कार्रवाई की चपेट में आए दो युवक भाजपा से जुड़े बताए गए हैं। उधर, सोमवार को कछला चौकी के पुलिस कर्मियों की पूरे घटनाक्रम पर नजर रही। दोनों पक्षों के लोगों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस जिस झंडे का धर्म विशेष का बता रही है, वह कहां है, यह पुलिस को ही नहीं पता है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed